हैदराबाद में रविवार को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच खेले गए आईपीएल 10 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पुणे को 1 रन से मात दी। यह मुंबई का रिकॉर्ड तीसरा खिताब है। मुंबई ने इससे पहले साल 2013, 2015 में आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था। मौजूदा सीजन से पहले मुंबई, चेन्नई( 2010,2011) और कोलकाता (2012,2014) दो-दो खिताब की बराबरी पर थे।
विज्ञापन
IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...
2 of 7
स्टीव स्मिथ रोहित शर्मा
आईपीएल 2017 में मुंबई और पुणे के बीच चार बार भिडंत हुई। इसके साथ ही एक सीजन में दो टीमों के बीच सबसे ज्यादा बार हुए मुकाबलों की बराबरी हो गई। साल 2011 में आईपीएल के चौथे सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चार भिडंत हुई थी। जबकि साल 2013 में चेन्नई और मुंबई, साल 2014 में कोलकाता और चेन्नई, साल 2015 में मुंबई और चेन्नई के बीच 4-4 बार मुकाबला हुआ था।
विज्ञापन
IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
मुंबई को फाइनल में अपनी पारी के दौरान 31 गेंदों तक बाउंड्री( चौके या छक्के) का इंतजार करना पड़ा। यह आईपीएल में फाइनल मुकाबले में बाउंड्री के लिए सबसे लंबा इंतजार है। हालांकि साल 2011 में चेन्नई के लिए पहला चौका 47 गेंद बाद आया था लेकिन उससे पहले चेन्नई के खिलाड़ी 4 छक्के जड़ चुके थे।
IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...
4 of 7
मुंबई इंडियन्स
- फोटो : ipl official web
मुंबई इंडियंस ने पुणे के खिलाफ फाइनल में 129 रन के लक्ष्य को सफलता पूर्वक बचाकर तीसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा कर लिया। यह आईपीएल के दस साल के इतिहास में बचाया गया सबसे छोटा स्कोर है। इसके साथ ही यह विश्व की सभी टी-20 लीग के फाइनल में सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया सबसे छोटा स्कोर भी है।
विज्ञापन
IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...
5 of 7
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : IPL
वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 13 रन दिए। आईपीएल के फाइनल में किसी भी गेंदबाज द्वारा 4 ओवर में दिए सबसे कम रन हैं।
विज्ञापन
IPL: रोमांचक फाइनल में हुए ये रोचक कारनामे...
6 of 7
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ipl official web
पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 49 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल -10 और आईपीएल के फाइनल मुकाबले में बनाया गया सबसे धीमा अर्धशतक है।
रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को पुणे के खिलाफ महज 1 रन के अंतर से जीत हासिल हुई। यह आईपीएल में मिली सबसे करीबी खिताबी जीत है। इससे पहले फाइनल में सबसे करीबी जीत डेक्कन चार्जर्स के नाम दर्ज थी। चार्जर्स ने 2009 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 रन के अंतर से मात दी थी।