अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत से ऐसे मौके आए हैं जिसमें भाईयों ने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन टी-20 लीग के दौरा में भी बहुत से भाईयों की जोड़ी खेलती नजर आई। लेकिन इस बीच मुंबई के आईपीएल -10 का खिताब जीतते ही हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ने एक नया कारनामा कर दिया। पांड्या भाईयों की जोड़ी आईपीएल इतिहास में एक टीम के लिए खिताबी जीत हासिल करने वाली पहली जोड़ी बन गई है।
विज्ञापन
IPL खिताब जीतकर इतिहास में अमर हो गए पांड्या ब्रदर्स...
2 of 5
क्रुणाल और हार्दिक पांड्या
- फोटो : mumbai indians
मुंबई इंडियंस के लिए खेलनी वाली पांड्या ब्रदर्स मौजूदा सीजन में मुंबई के सबसे विध्वंसक हथियार साबित हुए हैं। दोनों भाईयों की हरफनमौला क्षमता ने मुंबई की टीम को मजबूती दी। दोनों ने पूरे सीजन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऐन मौकों पर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल चोट के कारण लीग चरण में कुछ मैच नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने चोट से उबरकर दमदार वापसी की। दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता के खिलाफ और फाइनल में पुणे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर क्रुणाल ने लगातार दो मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार अपने नाम किए।
विज्ञापन
IPL खिताब जीतकर इतिहास में अमर हो गए पांड्या ब्रदर्स...
3 of 5
krunal pandya
- फोटो : pti
बड़े भाई क्रुणाल जहां बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं वहीं छोटे भाई हार्दिक अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के साथ सुर्खियां बटोरते हैं। आईपीएल में यह दूसरा मौका था जब दो भाई एक टीम के लिए खेले। पिछले सीजन में भी दोनों भाई मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे।
IPL खिताब जीतकर इतिहास में अमर हो गए पांड्या ब्रदर्स...
4 of 5
नीतीश राणा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL official web
मौजूदा सीजन में हार्दिक ने आईपीएल-10 में सभी 17 मैच खेले। इस दौरान हार्दिक 9 बार नाबाद रहते हुए 35.71 की औसत और 156.25 के स्ट्राइक रेट से 250 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में हार्दिक ने 8.19 की इकोनॉमी और 35.50 की औसत से 6 विकेट हासिल किए।
IPL खिताब जीतकर इतिहास में अमर हो गए पांड्या ब्रदर्स...
5 of 5
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ipl official web
वहीं बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने मौजूदा सीजन में 13 मैच खेले और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34.71 की औसत और 135.75 की स्ट्राइक रेट से 243 रन बनाए। हालांकि वो एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके उनका उच्चतम स्कोर 47 रन रहा लेकिन उनकी ये पारियां टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हुईं। क्रुणाल ने स्पिन गेंदबाजी से कमाल दिखाया 13 मैचों में उन्होंने 6.82 की इकोनॉमी और 27.30 की औसत से 10 विकेट हासिल किए।