फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब नेहरा की शादी की गजब कहानी, जानकर होगी हैरानी 

Wed, 01 Nov 2017 06:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
आशीष नेहरा की शादी
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर बुधवार को अपने क्रिक्रेट करियर का आखिरी मैच खेलने जा रहे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की मैदान पर जिंदगी जितनी रोमांच भरी है मैदान के बाहर निजी जीवन में भी उनकी लाइफ बेहद रोचक है। नेहरा की शादी साल 2009 में गुजराती कुड़ी रुश्मा से हुई थी। हालांकि उनकी शादी लव कम अरेंज थी लेकिन उनकी शादी का किस्सा बेहद रोचक है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

 
विज्ञापन

अजब नेहरा की शादी की गजब कहानी, जानकर होगी हैरानी 

2 of 6
आशीष नेहरा और उनकी पत्नी
नेहरा और रुश्मा की पहली मुलाकात भी साल 2002 में भारत के इंग्लैंड दौरे में हुई थी। रुश्मा ओवल ग्राउंड पर क्रिकेट देखने आई थीं। उसके बाद इन दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया। दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद एक दिन अचानक नेहरा के मन में शादी का ख्याला आया। अपनी शादी की रोचक स्टोरी का खुलासा नेहरा ने कुछ महीने पहले दिए एक इंटरव्यू में किया। 

 
विज्ञापन

अजब नेहरा की शादी की गजब कहानी, जानकर होगी हैरानी 

3 of 6
आशीष नेहरा की शादी
नेहरा ने अपनी शादी की रोचक कहानी सुनाते हुए कहा, उनकी शादी काफी जल्दबाजी में हुई थी और शादी का प्लान शादी से सिर्फ एक हफ्ते पहले बना। नेहरा 1 अप्रैल को शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके एक दोस्त ने उन्हें ये कहते हुए रोक दिया कि लोगों को लगेगा कि तुम अप्रैल फूल बना रहे हो। इसलिए उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा। 23 मार्च 2009 को मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान बातें करते-करते शादी का प्लान बन गया।

 

अजब नेहरा की शादी की गजब कहानी, जानकर होगी हैरानी 

4 of 6
आशीष नेहरा की शादी
जब उन्होंने अपने दोस्त से कहा कि मैं शादी करने की सोच रहा हूं, तो दोस्त ने मुझसे शादी की तारीख पूछी! मैंने कहा 1 अप्रैल को कर लेते हैं। तारीख सुनकर दोस्त ने जवाब दिया, तेरे पास इसके लिए 1 साल 7 दिन का वक्त है। लेकिन नेहरा ने यह बात साफ की कि उन्हें शादी सात दिन बाद करनी है। एक हफ्ते बाद शादी की बात सुनकर दोस्त शॉक्ड रह गया और कहने लगा 'हम बर्थडे की बात नहीं कर रहे हैं, शादी की बात कर रहे हैं। इसके बाद नेहरा ने कहा हां मैं भी शादी की ही बात कर रहा हूं। इस तरह शादी का प्लान बना। 

 
विज्ञापन

अजब नेहरा की शादी की गजब कहानी, जानकर होगी हैरानी 

5 of 6
रुश्मा नेहरा
लेकिन इसके बाद जब नेहरा ने शादी के प्लान के बारे में गर्लफ्रेंड रुश्मा को बताया तो रुश्मा को लगा कि वह नशे में ऐसा कह रहे हैं। लेकिन अगले दिन यानी 24 मार्च को सुबह नेहरा ने उनसे फिर यही बात कही तो उन्हें यकीन हुआ। इसके बाद 26 मार्च को रुश्मा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचीं। 28-29 को परिवार के सभी लोग आ गए। 30 मार्च को होटल में फंक्शन हुए और 2 अप्रैल को शादी हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजब नेहरा की शादी की गजब कहानी, जानकर होगी हैरानी 

6 of 6
नेहरा की पत्नी और बच्चे
नेहरा ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी को क्रिकेट की काफी समझ है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि वो फील्ड तक लगा सकती हैं। नेहरा ने ये भी बताया कि वो अपनी पत्नी से क्रिकेट की बातें नहीं करते। वर्ना वो उन्हें बता देती हैं कि मैंने कहां कौन सी गलत बॉल फेंकी थी। नेहरा के लिए शादी की दूसरी एनीवर्सरी लकी साबित हुई और टीम इंडिया ने 2 अप्रैल 2011 को 28 साल बाद विश्वखिताब पर कब्जा कर लिया। नेहरा की शादी को अब 8 साल गुजर गए हैं। उनके दो बच्चे एरियाना और आरुष हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें