फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvNZ T20: पिछले 10 सालों में जो धोनी न कर सके क्या कर पाएंगे विराट?

विज्ञापन
1 of 6
विराट धोनी - फोटो : SELF
कानपुर वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 रन से जीत दर्ज कर सातवें आसमान पर पहुंची टीम इंडिया के सामने अगली चुनौती तीन मैचों की टी-20 सीरीज की है। ये चुनौती टीम इंडिया के लिए बेहद कठिन है। क्योंकि उसका मुकाबला एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जिसके खिलाफ एक दशक में वह एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है।

 
विज्ञापन

IndvNZ T20: एक दशक में जो धोनी न कर सके क्या कर पाएंगे विराट ?

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : first cricket
साल 2007 से लेकर 2017 तक दोनों टीमों के बीच  6 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 5 में न्यूजीलैंड विजयी रहा है और टीम इंडिया जीत का खाता भी नहीं खोल सकी। दोनों के बीच खेला गया एक मैच बगैर परिणाम के समाप्त हो गया। इन सभी मैचों की खासियत ये रही कि इनमें टीम इंडिया की कमान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। धोनी ने अपनी कप्तानी में  कई बड़े कारनामें किए लेकिन वह टी-20 में कीवी चुनौती से पार नहीं पा सके। 
विज्ञापन

IndvNZ T20: एक दशक में जो धोनी न कर सके क्या कर पाएंगे विराट ?

3 of 6
विराट कोहली
लेकिन टीम इंडिया के नए कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास बदलने का मौका है। विराट अब तक 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। जिसमें से 4 में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 3 में हार का का सामना करना पड़ा। इनमें से घरेलू सरजमीं पर 5 मैच खेले हैं जिसमें से 3 में जीत और 2 में हार मिली है। ऐसे में कीवी टीम ने हालिया वनडे सीरीज में जैसी कड़ी टक्कर टीम इंडिया को दी है। उससे ये तो कतई नहीं लगता कि विराट सेना उससे आसानी से पार पा लेगी।  

IndvNZ T20: एक दशक में जो धोनी न कर सके क्या कर पाएंगे विराट ?

4 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार भिडंत साल 2007 में खेले गए पहले टी-20 विश्वकप में हुई थी। विश्वचैंपियन बनी टीम इंडिया को पूरे टूर्नामेंट में केवल कीवी टीम के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था। जोहानेसबर्ग में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम 10 रन से हार गई थी। इसके बाद साल 2009 में न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2012 में भारत दौर पर आई कीवी टीम ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और चेन्नई में खेले गए दूसरे और निर्णायक मैच में भारतीय टीम को 1 रन की करीबी हार मिली। 
विज्ञापन

IndvNZ T20: एक दशक में जो धोनी न कर सके क्या कर पाएंगे विराट ?

5 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
दोनों टीमों के बीच टी-20 में आखिरी बार भिडंत साल 2016 में भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 विश्वकप के दौरान हुई थी। नागपुर में खेले गए लीग चरण के मुकाबले में टीम भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 79 पर ढेर हो गई थी। मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने टीम डिया के बल्लेबाजों को फिरकी में फांस लिया और टीम इंडिया को 47 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndvNZ T20: एक दशक में जो धोनी न कर सके क्या कर पाएंगे विराट ?

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA
इस बार भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 1 नवंबर को दिल्ली में, दूसरा 4 नवंबर को राजकोट में और तीसरा 7 नबंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में दोनों के बीच एक शानदार सीरीज का लुत्फ उठाने का दर्शकों के पास मौका है और विराट के पास इतिहास बदलने का।  

  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें