भारत-विंडीज के बीच सीरीज दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल टी-20 में एक खास कीर्तिमान रच सकते हैं। चहल इस मैच में एक विकेट चटकाते ही भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।