विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
17 गेंदों में दो चौके की मदद से 19 रन की पारी खेल विराट रोहित से आगे निकल गए, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मुकाबले में विराट कोहली ने रोहित शर्मा को महज एक रन से पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2563 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने इसी मुकाबले में 2562 रन बनाए थे। विराट अब टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।