भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने चूक गए। इस मुकाबले में हिटमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते थे।
विज्ञापन
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी पहली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार पारियों में 529 रन बनाने वाले रोहित शर्मा एक और कीर्तिमान के नजदीक थे, लेकिन वह इस मैच में उसे अपने नाम नहीं कर पाए।
विज्ञापन
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
400 छक्के लगाने से रोहित सिर्फ एक कदम दूर थे, इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी-20 इंटरनेशनल) में तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाते, जिनके नाम 400 छक्के होते। रोहित से आगे इस लिस्ट में नंबर एक पायदान पर क्रिस गेल है। गेल के बाद शाहिद अफरीदी के नाम आता है।