ब्रेथवेट ने चार नवंबर को भारत के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के अंतर्गत टी-20 के एक अन्य दिग्गज कीरोन पोलार्ड और पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ कड़ा अभ्यास किया। डेरेन ब्रावो, खारी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन और शेरफाने रदरफोर्ड उनके साथ ट्रेनिंग करते दिखे जो वेस्टइंडीज टी-20 टीम के अन्य सदस्य हैं।