उन्होंने कहा, ‘इस (कोहली को सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताना) पर हर किसी की अपनी सोच है। अगर किसी को तुलना करनी हो तो मैं उसमें दखल नहीं करना चाहूंगा क्योंकि 60, 70 और 80 के दशक के अलग तरह के गेंदबाज थे, जब मैं खेलता था तब और आज के दौर में भी गेंदबाजी अलग-अलग तरह की हो गई है।’