केएल राहुल
- फोटो : social media
शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में 26 रन बनाने के साथ ही केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह सातवें भारतीय बल्लेबाज बनें। उनसे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (2539), विराट कोहली (2450), एमएस धोनी (1617), सुरेश रैना (1605), शिखर धवन (1504), युवराज सिंह (1177) ने फटाफट क्रिकेट में एक हजार रन के आंकड़े को पार कर लिया है।