फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित-विराट में कौन बड़ा खिलाड़ी, किसके सिर सजेगा टी-20 बादशाहत का ताज

Sun, 15 Sep 2019 07:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास कुछ रिकॉर्डस को अपने नाम करने का मौका होगा। दोनों की कोशिश होगी एक धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका खिलाफ अपनी जमीन पर पहली जीत दिलाए।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
रोहित शर्मा वर्तमान में टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और विराट कोहली उनसे केवल 53 रन पीछे हैं। रोहित ने 88 टी-20 पारियों में 2422 रन बनाए हैं। जबकि कोहली 65 पारियों में 2369 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा की कोशिश होगी टी-20 सीरीज की शुरुआत शानदार हो। विराट को पास मौका होगा कि वह रोहित को पीछे छोड़ सबसे आगे हो जाए।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेंट में रोहित और कोहली दोनों ही पचास या उससे अधिक रन पर टाई किए हुए हैं। रोहित ने 17 अर्द्धशतक और चार शतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने टी-20 में 21 अर्द्धशतक लगाए हैं।यानी कि दोनों ने टी-20 में पचास पार का स्कोर एक बराबर 21 बार बनाया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में विराट और रोहित में से कोई भी अर्धशतक लगता है, तो वह आगे निकल जाएगा। भारत ने घरेलू मैदान पर टी-20 में कभी दक्षिण अफ्रीका को नहीं हराया है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
साल 2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज घर पर खेली थी और तीन मैचों की सीरीज 0-2 से हारी थी। एक मैच रद्द हो गया था। भारत में दक्षिण अफ्रीका का जीत का प्रतिशत 66.67 का है। उन्होंने छह में से चार मैच जीते हैं। विराट कोहली किसी भी हालत में इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें