फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने कहा, कंगारुओं की तरह कीवियों पर भी रहम नहीं करेंगे

Sat, 21 Oct 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से तीन वन-डे की सीरीज शुरू होनी है। इसी बीच टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहाः-
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम 22 अक्तूबर से शुरू हो रही आगामी तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसा ही प्रदर्शन करेगी, जैसा उन्होंने आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ किया था। रोहित ने कहा, न्यूजीलैंड की टीम ने मुंबई में दो अच्छे अभ्यास मैच खेले हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा
सलामी बल्लेबाज रोहित ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि न्यूजीलैंड की टीम यहां के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हो गयी होगी। हालांकि उन्होंने कहा, 'यह उस बात पर निर्भर करेगा कि हम कैसे शुरूआत करते हैं और हम बतौर टीम क्या करना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे जैसा हमने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था और उसे ही जारी रखना चाहेंगे।'

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : icc
उन्होंने कहा, 'अच्छी बात यह है कि आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड श्रृंखला के बीच में ज्यादा अंतर नहीं है, हम उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे क्योंकि खिलाड़ी लय में हैं। मुझे उम्मीद है कि हम वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे जैसा हमने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम सीरीज में किया था।'  हालांकि रोहित ने कहा कि हर नयी सीरीज में अलग-अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : india.com
उन्होंने कहा, 'हमारी टीम का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि हम प्रत्येक सीरीज को उसी तरह लेते हैं जैसे यह होती है। हर प्रतिद्वंद्वी की अपनी मजबूती और कमजोरियां होती हैं। इसलिये हमारे लिये चुनौती यही होगी कि हम जल्द से जल्द विपक्षी टीम को समझें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'हम आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीते और उनकी टीम अलग तरह की थी। न्यूजीलैंड की टीम का अपना संयोजन है। इसलिये रणनीति टीम के आधार पर बनती हैं।' बता दें कि रोहित आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 296 रन जोड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें