बुधवार को देश में पूरे धूमधाम से लोगों ने दिवाली मनाई, इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।
दिवाली के मौके पर रायसीना हिल्स पर बना राष्ट्रपति भवन रोशनी से जगमगा उठा। कई तरह के रंगों के लाइट्स में राष्ट्रपति भवन एक अलग छटा बिखेरता नजर आया।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : ANI
दिवाली के मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल पटनायक ने पुलिस कर्मियों के बीच मिठाई बांटी और लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
3 of 9
Golden Temple
- फोटो : ANI
दिवाली के मौके पर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर रंगीन लाइट्स से जगमगाता नजर आया।
4 of 9
- फोटो : ANI
सिलीगुड़ी में बीएसएफ जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर दिवाली मनाई।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : ANI
डोकलाम विवाद खत्म हो चुका है और बॉर्डर पर भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच सबकुछ समान्य है। दिवाली के मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने नाथू ला पास में चीनी सैनिकों को मिठाई खिलाकर ये संदेश दिया।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : ANI
दिवाली पर जहां सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन लगा रखा था। वहीं मुंबई के लोग जमकर पटाखों की खरीददारी करते नजए आए। ये नजारा मोहम्मद अली रोड का है जहां पटाखों की बिक्री के दौरान पूरी सड़क जाम रही ।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : ANI
दिवाली दीपो का पर्व है। यह पर्व लोगों को अंधेरे पर प्रकाश की जीत का संदेश देता है। कोलकाता की दुर्गापूजा प्रसिद्ध है। वहीं दिवाली पर भी यहां के लोगों ने जमकर धूम-धड़ाका किया। कोलकाता में दिवाली की रात 'अनार' प्रतियोगिता में का आयोजन किया गया।
8 of 9
- फोटो : ANI
बच्चों को दिवाली में सबसे ज्यादा आनंद पटाखे फोड़ने में आता है। उन्हें बिना पटाखों के दिवाली सुनी लगती है। असाम के गुवाहाटी में बच्चों ने खुब फुलझड़ियां छोड़ी और दीपोत्सव को धूमधाम से मनाया।