भारतीय टीम ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। नवदीप ने अपने कोटे के चार ओवर में 13 डॉट गेंद फेंकी। उन्होंने इस मुकाबले में अपनी 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को हैरान कर दिया।