फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: तीन बड़े बदलाव के साथ श्रीलंका को हरा सीरीज जीतने उतरा भारत, जानिए कौन हुआ बाहर

Fri, 10 Jan 2020 06:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच गुवहाटी में बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। टॉस के समय कप्तान कोहली ने आज के मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर भारतीय टीम श्रीलंका मात देकर सीरीज जीतने उतरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन - फोटो : social media

ओपनर्स

शिखर धवन और केएल राहुल टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। सीरीज के दूसरे मैच में उन्हें स्टार्ट मिला था, लेकिन उसे वह बड़े स्कोर में बदल नहीं पाए थे। राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस मुकाबले में भी टीम चाहेगी कि राहुल का बल्ला ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। दूसरे मैच में उन्होंने छोटी मगर अहम पारी खेली थी। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेलेंगे। 

4 of 7
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर 

शिवम दुबे को मौका नहीं मिला है। मनीष पांडे को विराट ने इस मुकाबले के लिए टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विकेटकीपर

संजू सैमसन को ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। उनका साथ नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर देते हुए नजर आएंगे। स्पिनर्स के तौर पर युजवेंद्र चहल और वाशिगंटन सुंदर को मौका मिला है। सीरीज के दूसरे मैच में गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी। कुलदीप को इस मैच में आराम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
 

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें