फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra लॉन्च करने वाली है देश की सबसे सस्ती Electric SUV कार eKUV100, फुल चार्जिंग पर चलेगी 180 Km

Fri, 10 Jan 2020 05:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra eKUV100
भारत की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी कम कीमत वाली Electric SUV Car (इलेक्ट्रिक एसयूवी कार) eKUV100 (ईकेयूवी100) जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी Mahindra eKUV100 को Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में पहली बार दुनिया के सामने पेश करेगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra KUV100 Nxt

बैटरी 

महिंद्रा eKUV100 को 18.5kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कार 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार सिंगल चार्जिंग में 150 से 180 किमी की दूरी तय करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra KUV100 facelift

कीमत

इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्था के बीच Mahindra इस कार को बहुत अट्रेक्टिव कीमत पर लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक इसकी कीमत 9 लाख रुपये से कम होगी। कंपनी की इस प्रतिस्पर्धात्मक प्राइसिंग से Mahindra eKUV100 लॉन्चिंग के समय देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। 

4 of 5
Mahindra KUV100 facelift

कंपनी का फोकस

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया, 'हम e-KUV को अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च करेंगे। इसके जरिए हम शेयर्ड मोबिलिटी सेगमेंट पर जोर देंगे। इसकी कीमत 9 लाख रुपये से कम होगी।' बता दें कि ई-केयूवी100 के कॉन्सेप्ट को साल 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra KUV100 Electric

मुकाबला

महिंद्रा की यह नई इलेक्ट्रिक कार अपनी मौजूदा लाइनअप eVerito (ईवेरिटो), और इसके साथ ही Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) को भी कड़ी टक्कर देगी, जिनकी कीमत क्रमशः 9.12 लाख रुपये और 9.44 लाख रुपये से शुरू होती है - ये आंकड़े उपलब्ध सरकारी प्रोत्साहनों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें