भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 8 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। इसलिए सीरीज का पलड़ा भारत की ओर झुका नजर आ रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड के लिए मुंबई का यह मैदान लकी साबित हुआ है क्या एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम इंग्लैंड के लिए लकी साबित होगा।
विज्ञापन
IndVsEng: मुंबई में दो दशक पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
इससे पहले टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 7 टेस्ट खेले जा चुके हैं। जिसमें से दोनों टीमें 3-3 मैच जीत चुकी हैं। जबकि एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। ऐसे में एक बार फिर इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
IndVsEng: मुंबई में दो दशक पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया
3 of 7
केविन पीटरसन
- फोटो : getty
साल 2012 में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने केविन पीटरसन(186) और एलेस्टर कुक(122) के शानदार शतकों और मोंटी पानेसर की शानदार गेंदबाजी(11 विकेट) की बदौलत 10 विकेट से जीत हासिल की थी और सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी। इसलिए आशा की जा रही है कि सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बावजूद इंग्लैंड मुंबई में एक बार फिर वापसी कर सकती है।
IndVsEng: मुंबई में दो दशक पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया
4 of 7
एंड्रयू स्ट्रॉस
- फोटो : getty
साल 2006 में वानखेड़े में खेले गए मैच में एंड्र्यू स्ट्रास के शानदार शतक और फ्लिंटॉफ की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को 222 रनों के अंतर से मात दी थी। ऐसे में इस बार कैप्टन कुक राहत की सांस ले रहे होंगे कि पिछले 16 सालों में भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में खेले गए दोनों टेस्टों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए मानसिक तौर पर इंग्लैंड 8 दिसंबर को सुदृढ़ नजर आएगी।
विज्ञापन
IndVsEng: मुंबई में दो दशक पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया
5 of 7
Mohammad Azharuddin
- फोटो : Getty
हालांकि इस मैदान पर भारत तीन बार इंग्लैंड से जीता है। साल 1981 से 1993 के बीच दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों में जीत हासिल की। 1993 में इस मैदान पर भारत ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में इंग्लैंड को पारी और 15 रन के बड़े अंतर से मात दी है। इंग्लैंड के खिलाफ यह इस मैदान पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।
साल 2000 के बाद से भारत ने वानखेड़े में 8 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें से 4 मैचों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि तीन टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है। जबकि केवल एक मैच ड्रा हुआ है। इसलिए संभावना है कि मुंबई टेस्ट में परिणाम तो निकलेगा लेकिन वह किसके पक्ष में जाएगा दर्शकों को इस बात का इंतजार है।
विज्ञापन
IndVsEng: मुंबई में दो दशक पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया
6 of 7
विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर
- फोटो : ESPN
कप्तान विराट कोहली की कप्तानी भारत के लिए सबसे मजबूत पक्ष है। साल 2016 में टीम इंडिया ने 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 7 में जीत हासिल हुई है और बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में मोमेंटम टीम इंडिया की ओर बना हुआ है।
IndVsEng: मुंबई में दो दशक पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी टीम इंडिया
7 of 7
केएल राहुल
- फोटो : getty
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में टीम का संतुलन बार-बार बिगड़ रहा है। हालांकि जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया उन्होंने अपने प्रदर्शन से कप्तान को चिंतित नहीं होने दिया है। ऐसे में मुंबई टेस्ट के रोमांचक होने की संभावना है।