टीम इंडिया के गब्बर के नाम से विख्यात क्रिकेटर शिखर धवन ने बड़ी मशक्कत के बाद टीम इंडिया में जगह हासिल की। उनका करियर बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा। लेकिन उन्होंने अपने करियर के पहले टेस्ट में ऐसी पारी खेली उसके बाद हर कोई उनका मुरीद हो गया।
विज्ञापन
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
2 of 7
shikhar dhawan
- फोटो : reuters
आज शिखर धवन का 31 वां जन्मदिन है। शिखर का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। उनके क्रिकेटिंग करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी बेहद रोचक रही है।
विज्ञापन
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
3 of 7
धवन
टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने मैदान पर न जाने कितने गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए, लेकिन क्रिकेट का गब्बर प्यार की पिच पर पहली ही नजर में बोल्ड हो गए थे। हम बात कर रहे हैं शिखर की पत्नी आयशा मुखर्जी की। शिखर-आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। आयशा को देखते ही शिखर को उनसे प्यार हो गया था।
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
4 of 7
शिखर धवन आयशा मुखर्जी
शिखर और आयशा की प्रेम कहानी में टर्बनेटर हरभजन सिंह की भी अहम भूमिका रही है। हरभजन ने ही सबसे पहले आयशा की तस्वीर शिखर को दिखाई थी। आयशा ऑस्ट्रेलियाई मूल की किक बॉक्सर रही चुकी हैं। आयशा का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ लेकिन उनके पिता बंगाली हैं जबकि उनकी मां ब्रिटिश मूल की हैं।
विज्ञापन
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
5 of 7
आयशा मुखर्जी
आयशा शिखर धवन से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। ये शिखर के साथ उनकी दूसरी शादी है, जबकि शिखर की यह पहली शादी है। आयशा और शिखर तीन बच्चों के माता-पिता हैं। आयशा को पहली शादी से दो बेटियां है और शिखर के साथ उन्हें एक बेटा जोरावर है।
विज्ञापन
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
6 of 7
शिखर धवन
- फोटो : getty
शिखर ने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 23 टेस्ट और 74 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में शिखर ने 59.95 के स्ट्राइक रेट से 1464 रन बनाए हैं जबकि वनडे में 90.26 के स्ट्राइक रेट से 3078 रन अपने नाम किए।
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
7 of 7
शिखर धवन
- फोटो : getty
उनके नाम पदार्पण टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 85 गेंद में ही शतक जड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने 178 गेंद में 187 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वह पदार्पण टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने के रिकॉ्र्ड से मजह 13 रन से चूक गए थे।