फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsBAN: दूसरी पारी के सिकंदर हैं मोहम्मद शमी, हो जाते हैं और खतरनाक

Sat, 16 Nov 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है। यह हम नहीं उनके रिकॉर्ड्स बोलते हैं। दिनों दिन उनकी गेंदबाजी में और निखार आ रहा है और वह पिछले दो साल से टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद शमी
29 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दोनों पारियों में कुल मिलाकर सात विकेट चटकाए। पहली पारी में शमी ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 31 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उना इकॉनमी 2.07 का, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 1.93 की इकॉनमी के साथ विकेट झटके।
विज्ञापन

3 of 6
Shami
दाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले दो सालों में 17 की औसत से 20 पारियों में 51 विकेट चटकाए हैं। एक टेस्ट की दूसरी पारी में नवंबर 2017 से 25 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सभी गेंदबाजों में शमी का बेस्ट स्ट्राइक रेट 32.2 है।

4 of 6
mohammad shami
बता दें कि फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 18 मैचों में 36.6 की औसत के साथ 48 विकेट चटकाए हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (16 मैच, 34 विकेट, औसत 40.0), चौथे नंबर पर भारत के जसप्रीत बुमराह (12 मैच, 29 विकेट, औसत 44.0) और पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही माइकल स्टार्क हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 46.1 की औसत से 28 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : ट्वि्टर
बता दें कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ टो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हैं। भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से हराकर जीता। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 22-26 नवंबर के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद शमी ने कहा, 'हम जितना थकेंगे, उतना ही अच्छा मजा आएगा। हम एक दूसरे को आगे बढ़ाते हैं। हम एक दूसरे की सफलता का आनंद उठाते हैं। कुछ चीजें हैं जो मैं भी नहीं कह सकता। उमेश के शॉट को देखते हुए भारत की सभी बाउंड्री छोटी है। हमारे पास अच्छा करने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें