मयंक अग्रवाल (243) के दमदार दोहरे शतक और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी (7 विकेट) की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लदेश को एक पारी और 130 रन से हरा दिया। इसके साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने यह मुकाबला तीसरे ही दिन अपने नाम कर लिया।
शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 493 रन पर घोषित की।
भारत के 493 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 213 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।
इस कड़ी में आइए जानते हैं भारत की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?