भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले जा रहे सीरी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाजों को 256 रन के स्कोर तक पहुंचने दिया। दसवें विकेट के लिए जोस हेडलवुड और मिचेल स्टार्क के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम इस स्कोर तक पहुंच सके। आईए जानें पहले दिन की रोमांचक बातें...
विज्ञापन
IndVsAus: जानिए पुणे टेस्ट के पहले दिन से जुड़ी 7 रोचक बातें...
2 of 8
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
- फोटो : Cricbuzz
भारत में लगातार सातवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले टॉस जीतने के बावजूद कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया पुणे टेस्ट से पहले एशिया में लगातार 9 टेस्ट हार चुकी है।
विज्ञापन
IndVsAus: जानिए पुणे टेस्ट के पहले दिन से जुड़ी 7 रोचक बातें...
3 of 8
जयंत
बतौर कप्तान विराट कोहली ने 24वें टेस्ट में अंतिम ग्यारह में बदलाव किया। बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट की टीम में बदलाव करते हुए विराट ने भुवनेश्वर कुमार की जगह जयंत यादव को टीम में जगह दी।
IndVsAus: जानिए पुणे टेस्ट के पहले दिन से जुड़ी 7 रोचक बातें...
4 of 8
विराट कोहली ने पुणे टेस्ट की डाक टिकट जारी
- फोटो : twitter
पुणे, विशाखापट्टनम के बाद भारत का 25वां टेस्ट वेन्यु बना। इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा वेन्यू पर टेस्ट मैच खेलने का पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत अबतक दुनिया के कुल 80 मैदान पर टेस्ट मैच खेल चुका है। वहीं पाकिस्तान 79, न्यूजीलैंड 74, श्रीलंका 72, इंग्लैंड 71,ऑस्ट्रेलिया 70, दक्षिण अफ्रीका 62, जिंबाब्वे 36 और बांग्लादेश 35 वेन्यु पर टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
IndVsAus: जानिए पुणे टेस्ट के पहले दिन से जुड़ी 7 रोचक बातें...
5 of 8
मैट रैनशॉ
मैट रैन्शॉ भारत में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। 20 साल 332 दिन की उम्र में 68 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिक डार्लिंग के नाम दर्ज था। रिक ने साल1979-80 के दौरे पर 22 साल 154 दिन की उम्र में कानपुर में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
IndVsAus: जानिए पुणे टेस्ट के पहले दिन से जुड़ी 7 रोचक बातें...
6 of 8
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
डेविड वार्नर और रैन्शॉ के बीच सातवीं पारी में यह चौथी अर्धशतकीय साझेदारी है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
IndVsAus: जानिए पुणे टेस्ट के पहले दिन से जुड़ी 7 रोचक बातें...
7 of 8
उमेश यादव
- फोटो : ESPN
उमेश यादव ने डेविड वार्नर को पांचवीं बार टेस्ट में अपना शिकार बनाया। वार्नर साझा रुप से शान मार्श के साथ साझे रूप से उमेश के सबसे चहेते शिकार की सूची में पहले पायदान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 10 टेस्ट में उमेश ने दोनों को 5-5 बार अपना शिकार बनाया है। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के ही जेम्स एंडरसन की गेंदपर सबसे ज्यादा 7 बार शिकार बने हैं।
IndVsAus: जानिए पुणे टेस्ट के पहले दिन से जुड़ी 7 रोचक बातें...
8 of 8
डेविड वार्नर
डेविड वार्नर ने पुणे में 38 रन की पारी खेली। इसके साथ ही भारत में खेले 8 टेस्ट में उनका औसत 24.37 का हो गया है। यह किसी भी देश में औसत के मामले में वार्नर का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।