भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार से पुणे में खेला जाएगा। 1996-97 में बॉर्डर गावस्कर सीरीज की शुरुआत के बाद से दोनों टीमों के बीच 12 बार सीरीज का आयोजन हो चुका है जिसमें 6 बार भारत और 5 बार ऑस्ट्रेलिया विजयी रही है।
विज्ञापन
IndVsAus: पुणे में शुरू होगी जंग, आंकडों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
2 of 5
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
दोनों देशों के बीच अबतक कुलल 90 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें 40 में ऑस्ट्रेलिया और 24 में टीम इंडिया विजयी रही है। एक टेस्ट टाई हुआ और 25 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। यदि भारतीय टीम पुणे टेस्ट में जीत हासिल कर लेती है तो यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर 25 वीं टेस्ट जीत होगी।
विज्ञापन
IndVsAus: पुणे में शुरू होगी जंग, आंकडों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
3 of 5
स्टीव स्मिथ
भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा है। भारत में दोनों टीमों के बीच 46 मैच खेले गए हैं जिनमें से 19 में भारत और 12 में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है। 1 टेस्ट मैच
टाइ रहा और 14 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं।
IndVsAus: पुणे में शुरू होगी जंग, आंकडों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
4 of 5
स्टीव स्मिथ
48 साल में ऑस्ट्रेलिया भारतीय सरजमीं पर महज एक बार टेस्ट सीरीज जीत सकी है। यह जीत उसे साल 2004 के दौरे में हासिल हुई थी। भारत में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार टेस्ट जीत अक्टूबर 2004 में नागपुर में हासिल की थी। 2004 की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से मात दी थी। 4 मैच की सीरीज के पहले और तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को क्रमशः 217 और 342 रन से मात दी थी। जबकि दूसरे टेस्ट ड्रॉ रहा था। चौथे और आखिरी टेस्ट में भारत ने 13 रन से जीत हासिल की थी।
IndVsAus: पुणे में शुरू होगी जंग, आंकडों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 19 मैचों से अविजेय है। विराट ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 18 जीत के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ा था। इसके साथ ही विराट ने लगातार 6 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया था ऐसे में विराट के निशाने पर लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीत का रिकॉर्ड इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऐसे में विराट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा करके इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने की तरफ एक कदम और बढ़ा लेंगे।