भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को पुणे में हो रहा है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी कमर कस ली है। कंगारू खेमे को अश्विन, जडेजा या जयंत का डर नहीं है बल्कि ऑस्ट्रेलियाई खेमा एक और बात से डरा हुआ है। इसके कारण उन्हें अंतिम समय में अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन, जडेजा, जयंत से नहीं, कंगारूओं को इससे है डर
2 of 7
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Cricket Australia
स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत दौरा हालिया समय की सबसे कड़ी चुनौती है। इस बारे में कंगारू कप्तान यह कह चुके हैं कि यदि उनकी टीम सीरीज में जीत हासिल करती है तो यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल होगा।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन, जडेजा, जयंत से नहीं, कंगारूओं को इससे है डर
3 of 7
क्रिकेट पिच( सांकेतिक)
पुणे में पहले टेस्ट के लिए जिस तरह का विकेट बनाया गया है उसमें मैच पहले ही धूल और पपड़ी नजर आ रही है जिसे देखकर स्टीव स्मिथ के साथ साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के होश उड़ गए हैं। आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए पिछले सीजन में स्मिथ को कभी भी इस तरह की विकेट देखने को नहीं मिली थी। इसके अलावा आस्ट्रेलियाई टीम को मुंबई के बेब्रान स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच में जिस तरह की पिच मिली थी वह इससे बेहद अलग थी।
IndVsAus: अश्विन, जडेजा, जयंत से नहीं, कंगारूओं को इससे है डर
4 of 7
अश्विन
- फोटो : getty
पिच के अलावा पुणे में मौसम को लेकर की गई भविष्यवाणी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेचैन कर रही है। अनुमान लगाया गया है कि टेस्ट मैच के दौरान पांच दिनों तक तापमान औसतन 30 डिग्री तक रहने की आशंका है।माना जा रहा है कि पुणे की पिच साल 2013 के दौरे में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला की पिच से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे भी एशिया में स्मिथ की सेना लगातार 9 टेस्ट मैच हार चुकी है। इस दौरे के बारे में 'कुछ भी हो सकता है' जैसी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन, जडेजा, जयंत से नहीं, कंगारूओं को इससे है डर
5 of 7
नाथन लायन
- फोटो : ESPN
पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम में जोश हेजलवुड की जगह तीसरे स्पिनर को टीम में जगह दे सकता है। पहले माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया मिचेल स्टार्क, हेजलवुड, नाथन लियोन, स्टीव ओ कीफ और मिचेल मार्श के साथ मैदान पर उतर सकता है। लेकिन फिलहाल उसकी यह रणनीति फेल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन, जडेजा, जयंत से नहीं, कंगारूओं को इससे है डर
6 of 7
मिचेल स्टार्क
कंगारू कप्तान का मानना है कि मैंने इस तरह की विकेट इससे पहले कभी नहीं देखी। मेरे हिसाब से गेंद उम्मीद से ज्यादा स्पिन होगी। जबकि तेज गेंदबाजों को उछाल नहीं मिलेगा। स्मिथ का मानना है कि यदि कोई बल्लेबाज किसी स्पिनर के खिलाफ सहज नजर आने लगता है तो वे गेंदबाज बदल देते हैं। ऐसे में आप स्पिनर्स के खिलाफ लय हासिल नहीं कर पाते हैं।
IndVsAus: अश्विन, जडेजा, जयंत से नहीं, कंगारूओं को इससे है डर
7 of 7
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Reuters
स्मिथ का मानना है कि रिवर्स स्विंग भी इस विकेट पर अहम भूमिका अदा करेगी। एसजी बॉल जल्दी चमक खो देती है। इससे तेज गेंदबाजों को गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में आसानी होगी। लेकिन इसके लिए स्पिन गेंदबाजी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता ।