फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में ओपनर बनते ही बदले रोहित के सितारे, सारे आंकड़ों को किया तहस-नहस

Mon, 21 Oct 2019 05:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। बतौर ओपनर यह रोहित की पहली टेस्ट सीरीज है। रोहित शर्मा ने इस सीरीज में रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने अब तक चार पारियों में कुल 529 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 132.25 का रहा। रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने विशाखापट्टनम में 176 और 127 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने इस सीरीज से पहले तीसरे से छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 27 टेस्ट मैच में 1585 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 29.62 का रहा। उन्होंने तीन बार 100 से ज्यादा रन बनाए थे। इस तरह ओपनिंग करते हुए रोहित ने करियर के 25% रन बनाए हैं। ये आंकड़े बता रहे हैं कि रोहित नीचे बल्लेबाजी करने में सहज नहीं थे। जैसे ही उन्हें अपनी मनपसंद पोजिशन मिली, वह अपने रंग में लौट आए।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा का घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड लाजवाब रहा है। इस मामले में उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने घर पर खेलते हुए छह शतक और पांच अर्धशतक की बदौलत 18 पारियों में 1298 रन बनाए है। पिछली नौ पारियों में उन्होंने 82*, 51*, 102*, 65, 50*, 176, 127, 14 और 212 रन बनाए। वहीं ब्रैडमैन ने घर पर खेलते हुए 98.22 की औसत से रन बनाए थे।

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा का टेस्ट करियर खत्म होने के कगार पर था। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, वहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। रोहित को अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में शामिल किया गया था पर उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
वेंस्टइंडीज दौरे पर के एल राहुल बतौर ओपनर पर नाकाम रहे जिसके बाद रोहित शर्मा को खेलने का मौका मिला। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रोहित को बतौर ओपनर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शामिल किया। रोहित ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए चार पारियों में दो शतक और एक दोहरा शतक जड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें