फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस द्वीप पर खुदाई के दौरान मिला 8000 साल पुराना मोती, शोधकर्ताओं ने किए कई खुलासे

Mon, 21 Oct 2019 04:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे पुराना मोती - फोटो : Facebook/Department of Culture and Tourism Abu Dhabi
कभी-कभी अनजाने में ही कुछ ऐसी चीजें हाथ लग जाती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबुधाबी में। यहां खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को 8000 साल पुरानी एक मोती मिला है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे पुराना मोती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मारवाह द्वीप पर खुदाई के दौरान मिला 8000 साल पुराना मोती - फोटो : Facebook/Department of Culture and Tourism Abu Dhabi
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोती मारवाह द्वीप पर खुदाई के दौरान मिला है। हालांकि, इसकी कीमत कितनी है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। 30 अक्तूबर को अबु धाबी में ही इसे प्रदर्शित किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
खुदाई के दौरान मिला 8000 साल पुराना मोती - फोटो : Facebook/Department of Culture and Tourism Abu Dhabi
विशेषज्ञों के मुताबिक, प्राचीन काल में मोतियों का कारोबार बहुत फैला हुआ था। उस समय मेसोपोटामिया (प्राचीन ईराक) के साथ मोतियों का व्यापार होता था।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्राचीन काल में लोग मोतियों का इस्तेमाल ज्वैलरी के तौर पर करते थे। संस्कृति विभाग के मुताबिक, 16वीं सदी में अबु धाबी के तटों पर मोती मिलते थे। इसका जिक्र उस समय के कारोबारी रहे गासपारो बाल्बी ने भी किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुदाई के दौरान मिला 8000 साल पुराना मोती - फोटो : Facebook/Department of Culture and Tourism Abu Dhabi
एक समय था जब संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मोतियों के कारोबार पर ही टिकी हुई थी, लेकिन 1930 के दशक में जापानी संस्कृति के मोतियों के आगमन के साथ ही यहां का व्यापार पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें