आर अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में कमाल की इकानॉमी से गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम के चार बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 28.4 ओवर में 69 रन दिए और उनका इकानॉमी रेट 2.41 का रहा। सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सात विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किए थे। इस टेस्ट सीरीज में अश्विन अब तक इस टीम के खिलाफ 13 विकेट ले चुके हैं।