फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: हेलमेट पर घातक बाउंसर लगने के बावजूद डटे रहे मयंक, ठोका शतक

Thu, 10 Oct 2019 12:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। पहले दिन के पहले सत्र में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच टक्कर देखने को मिली। शुरुआती घंटे में ही भारतीय टीम को मेहमान टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को आउट कर पहला झटका दिया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे नॉर्त्जे ने पहले ही ओवर में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब की रफ्तार से गेंदबाजी की। नॉर्त्जे ने की एक पटकी हुई गेंद मयंक अग्रवाल के हेलमेट से टकरा गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : social media
मैच के दूसरे ओवर में मयंक अग्रवाल बाल-बाल बचे। नॉर्त्जे की एक पटकी गेंद तेजी से मयंक अग्रवाल की ओर आई और उनके हेलमेट पर जाकर लगी।  हेलमेट से टकराकर गेंद चार रन के लिए चली गई। गनीमत रही कि गेंद हेलमेट के ऊपरी सिरे पर लगी जहां कोई खतरा नहीं था। हालांकि फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के फिजियो ने अग्रवाल की जांच की, फिर वह बैंटिंग करने के लिए क्रीज पर लैटे।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर
नॉर्त्जे ने सटीक तरीके से छोटी गेंद डाली थी और अग्रवाल समय पर नीचे बैठ नहीं पाए। वह ना तो शॉट बॉल को खेलने की पोजीशन में थे और ना ही सही से गेंद के उछाल को समझ पाए। ऐसे में गेंद उनके हेलमेट पर लगकर फाइन लेग बाउंड्री पर चौके के लिए चली गई।
विज्ञापन

4 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
एनरिक नॉर्त्जे की गेंद को हेलमेट पर खाने के बाद मयंक ने अगली ही गेंद पर करारा पलटवार किया और शानदार चौका जड़ दिया। अगली गेंद नॉर्त्जे ने हवा में स्विंग कराने के लिए फुल लैंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर डाली, लेकिन मयंक ने गेंद की लाइन और लेंथ को आसानी से भांप लिया और कवर के दिशा में शानदार शॉट खेल गेंद को चार रन के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें