मोहम्मद शमी
- फोटो : ट्वि्टर
बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभलाने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद शमी की एक शानदार गेंद उनका विकेट ले उड़ी। शमी ने जिस गेंद पर मुश्फिकुर का विकेट लिया, उससे पहले जब वह अपने रनअप के लिए जा रहे थे, उसी वक्त विराट ने दर्शकों की तरफ इशारा किया और कहा कि वो शमी का हौसला बढाएं। दर्शकों ने जबरदस्त शोर मचाया और शमी ने इस शोर के बीच मुश्फिकुर की गिल्लियां बिखेर दीं।