एलओसी पर संघर्ष विराम की बढ़ती घटनाओं के बीच पाकिस्तान उकसावे वाली कार्रवाई से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ लगी नियंत्रण रेखा के पास अपनी तोप रेजीमेंट को एसएसजी कमांडो यूनिट के साथ तैनात किया है। इसके बाद भारतीय सेना ने भी सीमा से लगे इलाकों में गश्त को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
2 of 11
Pak Army
- फोटो : Social Media
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद से ही पाकिस्तान ने सीमा के नजदीक अपनी फौज का जमावड़ा बढ़ा दिया था। इस नई तैनाती के बाद माना जा रहा है कि सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 11
Pak Army
- फोटो : Social Media
पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मध्यम और भारी हथियारों से फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई में हुए भारी नुकसान के बावजूद पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है।
4 of 11
Pak Army
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान इन दिनों तोपों के साथ भारतीय सेना की चौकियों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है जिससे भारतीय क्षेत्र में भी कई लोग हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Pak Army
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान ने इस साल अब तक सीमा पर 2,472 से अधिक बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। यह आंकड़ा पिछले दो सालों में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
6 of 11
पाक सेना के एसएसजी कमांडो
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान ने एलओसी पर अपने एलीट सैनिकों के अलावा, विशेष सेवा समूह (एसएसजी) के सैनिकों को भी तैनात किया है। बताया जा रहा है कि सीमा पर एसएसजी की दो बटालियनों को तैनात किया गया है। इनमें से प्रत्येक में 700 कमांडो शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 11
पाक आर्मी के बैट कमांडो
- फोटो : Social Media
भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के साथ एसएसजी कमांडो भारतीय गश्ती और चौकियों पर हमले करने के लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का हिस्सा बनते हैं।
8 of 11
pak army
बता दें कि गुरुवार रात को पाकिस्तानी सेना के जवानों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय सेना की चौकी पर गोलीबारी की। इस दौरान एक सैनिक शहीद हो गया।
9 of 11
पाकिस्तानी सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास 80 हजार सैनिकों को तैनात किया है। इसमें 30 से अधिक पैदल सेना की इकाइयां (इन्फेंट्री यूनिट) शामिल हैं। जिनमें लगभग 30,000 सैनिक शामिल हैं। इसके अलावा 25 मुजाहिद बटालियन जिनमें लगभग 17,000 सैनिक, बख्तरबंद (टैंक) बटालियन हैं। जबकि एक वायु रक्षा इकाई (एयर डिफेंस यूनिट) जिसमें 1400 सैनिक तैनात हैं।
10 of 11
पाकिस्तानी एयर फोर्स
- फोटो : Pakistan Air Force (PAF)
पाकिस्तान ने गिलगित बाल्टिस्तान में स्थित स्कर्दू हवाई अड्डे पर अपने जेएफ-17 युद्ध विमानों को तैनात कर दिया है। यह हवाई अड्डा लद्दाख के नजदीक है। भारतीय खुफिया एजेंसियां पाकिस्तानी सेना की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
भारतीय थलसेना और वायुसेना भी तैयार
पाकिस्तान द्वारा किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय सेना और वायुसेना भी पूरी तरह से तैयार है। भारत की खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा पर सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। सेना, वायुसेना और नौसेना अपनी ताकत में लगातार इजाफा कर रही हैं। इस बाबत रक्षा खरीदारियों में भी तेजी देखी जा रही है।