फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: नागपुर में इन 11 जांबाजों के दम पर सीरीज सील करने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Sun, 10 Nov 2019 08:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैच की सारीज का आखिरी मुकाबला रविवार को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीम ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया है, इसकी वजह से नागपुर का मुकबला बेहद ही रोमांचक होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि आखिरी मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करे। कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में एक बेहतरीन टीम संयोजन के साथ उतरने की होगी। कुछ खिलाड़ियों को उनके लचर प्रदर्शन की वजह से नागपुर में होने वाले मुकाबले में अंतिम 11 से बाहर होना पड़ सकता है। आइए जनते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर के मैदान में सीरीज सील करने उतर सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा-शिखर धवन

ओपनिंग 

टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान कप्तान रोहित शर्मा और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन संभालेंगे। दोनों ही बेहतरीन लय में हैं। राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में रोहित ताबड़तोड़ 85 रन की पारी खेली थी, वहीं शिखर ने भी 31 रन बनाए थे। रोहित और धवन के बीच 118 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई थी। टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि सीरीज के आखिरी मैच में भी दोनों टीम को शानदार शुरुआत दिलाए।

विज्ञापन

3 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम 

मिडिल ऑर्डर का जिम्मा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगा। राहुल टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद अभी तक रंग में नजर नहीं आए हैं। श्रेयस ने जरूर छोटी मगर महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। साथ ही शिवम दूबे को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है।

4 of 7
संजू सैमसन - फोटो : social Media

विकेटकीपर

विकेटकीपर रोल में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऋषभ पंत का बल्ला लगातार रन बनाने में विफल रह है और दूसरे टी-20 मैच में विकेट के पीछे भी पंत ने गलतियां की जिसका खामियाज उन्हें तीसरे मैच में भुगतना पड़ सकता है। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की थी।

विज्ञापन

5 of 7
krunal pandya
ऑलराउंडर के तौर पर क्रुणाल पांड्या की जगह पक्की मानी जा रही है, हालांकि पांड्या इस सीरीज में अभी तक अपना छाफ नहीं छोड़ पाए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

टीम इंडिया की आक्रमण की कमान दीपक चाहर संभालेंगे और उनका साथ शार्दुल ठाकुर देते हुए नजर आ सकते हैं। खलिल अहमद को इस मैच में बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में खूब रन लुटाए थे। स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम 11 में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में ऐसी हो सकती टीम इंडिया की प्लेइंग 11ः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चाहर,वाशिंगटन सुंदर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें