भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक और खास उपलब्धि अपने नाम करने के लिए बेताब होंगे। राजकोट में तूफानी पारी खेलने वाले रोहित नागपुर में भी उसी तरह की पारी खेलकर टीम को सीरीज जिताने की कोशिश करेंगे।