फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: क्या कहता है भारत-बांग्लादेश का टी-20 इतिहास, किसका पलड़ा रहा भारी?

Sun, 03 Nov 2019 04:47 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
भारत पहली बार घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज दिल्ली में 3 नवंबर से होने जा रही है, पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। वहीं दूसरा मैच सात नवंबर को राजकोट और तीसरा टी-20 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा। अबतक दोनों देशों के बीच ज्यादा टी-20 मुकाबले नहीं खेले गए हैं। अगर हम दोनों देशों के बीच खेले गए मुकाबलों के आंकड़ों की बात करें तो इसमे भारत का पलड़ा काफी भारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ind vs ban
भारत और बांग्लादेश के बीच केवल आठ टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मुकाबलों में भारतीय टीम अपराजित रही है। भारत में दोनों टीमों के बीच मात्र एक ही टी-20 मैच खेला गया है। यह मुकाबला 2016 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में हुआ था। इस मैच को भारत ने एक रन से जीता था। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच 18 मार्च 2018 को श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीता दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अगर हम दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो इसमे रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे है। रोहित ने अबतक बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.50 की औसत से 356 रन बनाए हैं। रोहित के बाद शिखर धवन का नंबर आता है। हिटमैन के इस जोड़ीदार ने सात मैच में 26.57 की औसत से 186 रन बनाए हैं।

4 of 5
वहीं शब्बीर रहमान भारत के खिलाफ सबसे सफल बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं। यह बात अलग है कि इस सीरीज के लिए उन्हें टीम में ही नहीं चुना गया। मौजूदा टीम में मुश्फिकुर रहीम से भारतीय गेंदबाजों को सतर्क रहना होगा। दूसरे पायदान पर मौजूद यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के खिलाफ आठ टी-20 में 33 की औसत से 165 रन बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा-विराट कोहली-रवि शास्त्री - फोटो : PTI
विश्व कप के बाद लगातार मैच खेल रहे विराट कोहली को आराम देकर इस सीरीज के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास इस अवसर को भुनाने का सुनहरा मौका होगा। हार्दिक पांड्या भी चोटिल हैं, ऐसे में युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे के पास खुद को साबित करना का मौका होगा।

घरेलू क्रिकेट में लगातार रनवर्षा कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी इस सीरीज में हाथ खोलने का मौका मिल सकता है। लगभग चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहा केरल का यह खिलाड़ी अपना आखिरी और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वहीं, बांग्लादेश शाकिब अल हसन के बगैर ही इस श्रृंखला में खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें