रोहित शर्मा-विराट कोहली-रवि शास्त्री
- फोटो : PTI
विश्व कप के बाद लगातार मैच खेल रहे विराट कोहली को आराम देकर इस सीरीज के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास इस अवसर को भुनाने का सुनहरा मौका होगा। हार्दिक पांड्या भी चोटिल हैं, ऐसे में युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे के पास खुद को साबित करना का मौका होगा।
घरेलू क्रिकेट में लगातार रनवर्षा कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी इस सीरीज में हाथ खोलने का मौका मिल सकता है। लगभग चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहा केरल का यह खिलाड़ी अपना आखिरी और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वहीं, बांग्लादेश शाकिब अल हसन के बगैर ही इस श्रृंखला में खेलेगी।