ईडन गार्डन स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने ट्वीट किया, ‘ईडन गार्डन में गुलाबी गेंद से होने वाले भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के पहले तीन दिन में प्रतिदिन 50,000 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है, क्योंकि टिकटों की मांग काफी बढ़ गई है।’ कैब के अधिकारी ने कहा कि 50 हजार टिकटों में से 17 हजार की बिक्री ऑनलाइन हुई जबकि बाकी मान्यता प्राप्त सदस्यों के बीच वितरित किए गए। अधिकारी ने कहा कि पहले तीन दिन के लिए काफी मांग है। बाकी 16,000 टिकटों की 14 नवंबर से काउंटर पर बिक्री होगी। हमें स्टेडियम के भरा होने की उम्मीद है