भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने किया, तो वहीं एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। रोहित ने वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वन-डे अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित इस मुकाबले में और चार रन बना लेते तो वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ देते।