ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दरअसल, उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करने का शानदार मौका है।
विज्ञापन
2 of 5
ishant sharma
चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 30 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा तीन विकेट हासिल कर टीम इंडिया के पूर्व भारतीय कप्तान और बांए हाथ स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ishant sharma
इशांत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में कुल आठ विकेट हासिल किए हैं और बेदी से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ तीन विकेट की जरूरत है। इशांत के नाम 89 टेस्टों में 264 विकेट दर्ज हैं। वहीं, भारत के लिए 1966 से 1979 तक खेलने वाले बेदी ने 67 मैचों में 266 विकेट हासिल किए थे।
4 of 5
ishant sharma
भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में इशांत और बेदी से आगे जहीर खान (311), रविचंद्रन अश्विन (342), हरभजन सिंह (417), कपिल देव (434) और अनिल कुंबले (619) हैं।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराया था। वहीं, दूसरे टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 146 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।