भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 3 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 15 रनों से मात दी। हालांकि इस जीत के बावजूद भारत को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
जीत कर भी हार गई टीम इंडिया, वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिला
2 of 4
वेदा कृष्णमूर्ती
- फोटो : ESPN
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। भारत के लिए वेदा कृष्णामूर्ति ने 71 रन की पारी खेली। इसके जवाब में राजेश्वरी गायकवाड़ के 4 विकेट के चलते वेस्टइंडीज की पारी 184 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
जीत कर भी हार गई टीम इंडिया, वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिला
3 of 4
राजेश्वरी गायकवाड़
- फोटो : ESPN
हालांकि इस जीत के बावजूद भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। आईसीसी की अंकतालिका में 18 मैचों में 9 जीत के साथ भारत टीम 19 अंक के साथ पांचवां स्थान ही हासिल कर सकी। अगले वर्ष होने वाले आईसीसी विश्व कप में सीधे प्रवेश हासिल करने से चूक गई।
जीत कर भी हार गई टीम इंडिया, वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिला
4 of 4
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ESPN
अब भारतीय महिला टीम को विश्व कप में प्रवेश हासिल करने के लिए क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। 10 टीमों वाला आईसीसी विश्व कप क्वालिफायर अगले साल कोलंबो में खेली जाएगी जबकि आईसीसी विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होगा।