फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद गलत कारणों से फाफ डु प्लेसी सुर्खियों में छाए

Thu, 17 Nov 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाफ डु प्लेसी - फोटो : twitter
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा शानदार रहा है। टीम ने दूसरा टेस्ट जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीत रही।
विज्ञापन

जीत के बाद गलत कारणों से फाफ डु प्लेसी सुर्खियों में छाए

2 of 6
फाफ डु प्लेसी - फोटो : twitter
गर्व के पलों के बीच दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी गलत कारणों से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी का वीडियो जारी किया है, फाफ डु प्लेसी गेंद को चमकाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जीत के बाद गलत कारणों से फाफ डु प्लेसी सुर्खियों में छाए

3 of 6
फाफ डु प्लेसी - फोटो : twitter
मगर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने जो थूक लगाया है वो मुंह में जमा मिंट का है। यह घटना तब हुई जब कागिसो रबाडा पारी का 54वां ओवर डाल रहे थे और उस समय मेजबान टीम का स्कोर 150/5 था। फुटेज में डु प्लेसी ने जबान में जमी सफेद परत को 2-3 बार उंगली से निकाला और कूकाबुरा गेंद पर मल दिया।

जीत के बाद गलत कारणों से फाफ डु प्लेसी सुर्खियों में छाए

4 of 6
फाफ डु प्लेसी - फोटो : twitter
यह पाया गया कि डू प्लेसी के ऐसा करने के तुरंत बाद नतीजा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर नेविल अगली ही गेंद पर आउट हो गए। शॉर्ट गेंद पर नेविल ने गली में मौजूद फील्डर के हाथों में आसान कैच थमा दिया। इसी ओवर में जो मेनी को LBW आउट दिया गया, वो लेग स्टंप की तरफ आ रही नीची फुलटॉस गेंद पर बल्ला अड़ाने से चूक गए।
विज्ञापन

जीत के बाद गलत कारणों से फाफ डु प्लेसी सुर्खियों में छाए

5 of 6
फाफ डु प्लेसी - फोटो : twitter
इसके बाद डू प्लेसी को खेल के नियम के उल्लंघन का दोषी माना जा सकता है। क्रिकेट कानून के मुताबिक यदि कोई फील्डर अगर गेंद को चमकाए तो वो किसी भी पदार्थ को नहीं लगा सकता। ऐसे में डू प्लेसी जो किया वो नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद गलत कारणों से फाफ डु प्लेसी सुर्खियों में छाए

6 of 6
फाफ डु प्लेसी - फोटो : getty
इससे पहले भी फाफ विवाटों में रहे हैं। डु प्लेसी को पहले टेस्ट में जानबूझकर गेंद को मैदान पर बाउंस कराकर ख़राब करने के लिए चेतावनी दी गई थी। 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने पेंट की ज़िप पर गेंद को रगड़ा था, जिसके लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा काट लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें