फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पत्नी-गर्लफ्रेंड से रहें दूर', टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बीसीसीआई का फरमान

Tue, 24 Jul 2018 04:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli with anushka sharma
टीम इंडिया को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में 2-1 की शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले मेन इन ब्लू ने तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब टीम इंडिया की असली परीक्षा 1 अगस्त से होने वाली है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाना है।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
इससे पहले विराट कोहली की टीम एसेक्स के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। बता दें कि वन-डे सीरीज 17 जुलाई को समाप्त हो चुकी थी, जिसके बाद क्रिकेटर्स ने अपनी गर्लफ्रेंड्स और पत्नियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान क्रिकेटर्स अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव भी दिखे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नियों के साथ के फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
हालांकि, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अगले एक महीने के लिए अपनी निजी जिंदगी को दूर रखना होगा। पहले टेस्ट के बाद अगले दो मुकाबले क्रमशः लॉर्ड्स व ट्रेंटब्रिज में खेले जाएंगे और टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों से कहा है कि वह अपना ध्यान क्रिकेट पर लगाएं। याद हो कि शुरुआती तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी है।

4 of 5
shikhar dhawan with zoravar
मुंबई मिरर के हवाले से टीम के करीबी सूत्र ने कहा, हमारे पास गंभीर कार्य से पहले चार दिन आराम करने का समय था। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खाली समय अपनी पत्नियों, दोस्तों और गर्लफ्रेंड्स के साथ खूब आनंद के साथ बिताया। सोमवार को फिर हम चेम्सफोर्ड के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
test team india
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी के दो टेस्ट रोस बॉल और ओवल में खेले जाएंगे। टीम इंडिया ने पिछली बार 2014 में इंग्लैंड का दौरा किया था। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उसे 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार टीम इंडिया निश्चित ही अपने खेल के स्तर में सुधार करना चाहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें