फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ ODI: भारत ने घर में न्यूजीलैंड से लगातार 7वीं सीरीज जीती, गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बनी रायपुर की पिच

Sun, 22 Jan 2023 09:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड 1988, 1995, 1999, 2010, 2016, 2017 और 2023 में भारत दौरे पर वनडे सीरीज में हारा है।
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। उसने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 12 रनों से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जनवरी (मंगलवार) को इंदौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : BCCI
भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड 1988, 1995, 1999, 2010, 2016, 2017 और 2023 में भारत दौरे पर वनडे सीरीज में हारा है। टीम इंडिया के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उसने घर में लगातार सातवीं वनडे सीरीज भी जीत ली। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया जनवरी 2020 से घर में 26 वनडे सीरीज खेली है। इस दौरान 23 जीती और सिर्फ तीन में हारी है।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय गेंदबाज - फोटो : BCCI
भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेटा
मैच की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने रायपुर की नई पिच पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। रायपुर में भारतीय टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली। यहां कि पिच टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई। भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

4 of 8
विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
भारतीय तेज गेंदबाजों का तूफान
मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में फिन एलेन को बोल्ड कर अपने इरादे साफ कर दिए। इस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। छठे ओवर में सिराज ने हेनरी निकोलस को चलता किया। सातवें ओवर में शमी ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में कॉन्वे और 11वें ओवर में कप्तान लाथम भी पवेलियन लौट गए। 15 रन के अंदर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था। सभी पांच विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए थे।
विज्ञापन

5 of 8
शमी ने ब्रैसवेल को किया आउट - फोटो : BCCI
नहीं चले पिछले मैच के शतकवीर ब्रेसवेल
इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला। इन दोनों ने 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद ब्रेसवेल भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर ने भी 27 रन बनाए और फिलिप्स के साथ 47 रन की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 103 रन था। इसके बाद सुंदर और कुलदीप ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

6 of 8
विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
शमी ने लिए सर्वाधिक तीन विकेट
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 36 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, मिशेल सैंटनर ने 27 और ब्रेसवेल ने 22 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक और सुंदर को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

7 of 8
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : BCCI
रोहित और शुभमन ने दी मजबूत शुरुआत
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 14.2 ओवर में 72 रनों की साझेदारी की। रोहित 50 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। रोहित को हेनरी शिपली ने एलबीडब्ल्यू किया।
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली लगातार दूसरी बार सैंटनर का शिकर बने
रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में नहीं चले। वह एक बार फिर मिचेल सैंटनर का शिकार बन गए। कोहली 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें टॉम लाथम ने स्टंप आउट किया। कोहली के बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने शुभमन के साथ मिलकर मैच को समाप्त कर दिया। शुभमन गिल 53 गेंद पर 40 और ईशान किशन नौ गेंद पर आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें