फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: मैच से पहले टीम इंडिया ने बहाया पसीना, कार्तिक-पंत दोनों ने अभ्यास किया, अश्विन ने भी गेंदबाजी की

Sun, 28 Aug 2022 12:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और नेट्स में पसीना बहाया। इस दौरान दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों ने बल्लेबाजी की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों खिलाड़ी मैच खेल सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 11
अभ्यास के दौरन भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से ठीक पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही प्लेइंग 11 को लेकर अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन अभ्यास सत्र को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों खिलाड़ी यह मैच खेल सकते हैं। वहीं, अश्विन ने भी इस दौरान गेंदबाजी की ऐसे में जडेजा को टीम से बाहर कर रोहित शर्मा अश्विन को मौका दे सकते हैं। वहीं, रोहित के पास चार गेंदबाजों के साथ उतरने का भी विकल्प है। इस स्थिति में हार्दिक को चार ओवर करने होंगे और रोहित इससे बचना चाहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 11
रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों ने गेंदबाजी या बल्लेबाजी की ज्यादा प्रैक्टिस नहीं की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस बनाए रखने पर ध्यान दिया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इन दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल है, लेकिन किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन्हें फील्डिंग के लिए जरूर मैदान पर जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 11
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने भी काफी गेंदबाजी की। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अश्विन को मौका नहीं मिला था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें खिलाया जा सकता है। अश्विन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और बड़े मैच में दुबई की पिच का फायदा उठाकर भारत को मैच जिता सकते हैं।

4 of 11
युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले युजवेन्द्र चहल ने भी काफी गेंदबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनका खेलना पहले से ही तय माना जा रहा था। इस मैच में भारत तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका दे सकता है। पहले गेंदबाजी करने पर चहल और अश्विन के साथ जडेजा भी खेल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक ने भी अभ्यास सत्र के दौरान जमकर बल्लेबाजी की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बतौर फिनिशर कार्तिक का खेलना तय है। इस स्थिति में पंत को बाहर कियया जा सकता है। रोहित एक गेंदबाज कम करके पंत और कार्तिक दोनों को टीम में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार ने भी मैच से पहले कुछ ओवर किए और खुद को तैयार किया। इस मैच में भारत को पावरप्ले में विकेट दिलाने की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर होगी। बुमराह की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं। उनका काम युवा गेंदबाजों को सीख देने का भी होगा।
विज्ञापन

7 of 11
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या ने भी बड़े शॉट खेलने का जमकर अभ्यास किया। आईपीएल में अपने चौकों से कमाल करने वाले हार्दिक को इस मैच में फिनिशर के रूप में खेलना पड़ सकता है और चौकों की बजाय उनका जोर बड़े छक्के लगाने पर ज्यागा रहेगा। इस मैच में वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे।

8 of 11
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच के दौरान जमकर अभ्यास किया। उन्होंने अपनी फील्डिंग पर भी काम किया। इस साल वो शानदार फॉर्म में रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। इस मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

9 of 11
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान विराट कोहली और ऋषभ पंत हंसी-मजाक करते दिखे। टी20 में दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन इस मैच में दोनों ही कमाल कर सकते हैं। हालांकि, पंत की जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन रोहित उन्हें मौका देना चाहेंगे। 

10 of 11
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल ने भी अभ्यास के दौरान जमकर बल्लेबाजी की। चोट के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर वापसी करने वाले राहुल पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन इससे पहले आईपीएल में उन्होंने कमाल किया था। पाकिस्तान के खिलाफ भी राहुल बड़ी पारी खेल सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा काफी खुश और संतुष्ट नजर आए। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी लय में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ कमाल करने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा ने मैच से पहले कहा कि वो इसे सामान्य मैच की तरह ले रहे हैं और अतिरिक्त दबाव नहीं लेना चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें