ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान मन बहलाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने टेनिस का भी मजा लिया।
विज्ञापन
1 of 13
अभ्यास के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। टी20 विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। तीन मैचों की सीरीज में जीत हासिल कर दोनों टीमें लय पकड़ना चाहेंगी। इसके अलावा अंतिम प्लेइंग इलेवन के बारे में भी दोनों टीमें सोच रही होंगी। ऑस्ट्रेलिया के चार अहम खिलाड़ी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में भारत इसका फायदा उठाकर जीत हासिल करना चाहेगा। वहीं, कंगारू टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना मैच जीतकर अपना आत्मविश्वास बेहतर करना चाहेगी।
इस सीरीज की शुरुआत से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और अपनी तैयारी पुख्ता की। हर्षल पटेल और बुमराह चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और दोनों ने जमकर पसीना बहाया। वहीं, मन बहलाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने टेनिस के खेल का भी मजा लिया।
विज्ञापन
2 of 13
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
चोट से वापसी कर रहे हर्षल पटेल ने इस अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हर्षल पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा। फिलहाल उनका खेलना तय है, लेकिन अर्शदीप के अच्छे प्रदर्शन के बाद हर्षल पर भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने का दबाव होगा।
विज्ञापन
3 of 13
युजवेन्द्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल ने भी इस मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। एशिया कप में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। चहल पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें मैच जिताऊ गेंदबाजी करनी होगी। इस सीरीज में भी फेल होने पर चहल की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है।
4 of 13
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने भी इस मैच से पहले जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। टी20 में पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है और कार्तिक के टीम में आने के बाद उनकी जगह पक्की नहीं है। हालांकि, मैनेजमेंट ने लगातार उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
5 of 13
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर और दीपक हुड्डा अभ्यास सत्र के दौरान आपस में चर्चा करते नजर आए। दोनों को सपोर्ट भी कुछ समझाते दिखे। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में पक्की नहीं है, लेकिन मौका मिलने पर दोनों ही मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले दीपक हुड्डा ने जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। टी20 में टॉप ऑर्डर में खेलते हुए उन्होंने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के बाद दीपक को निचले क्रम में ही मौका मिलेगा। ऐसे में उन्हें मैच खत्म करने की जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन
7 of 13
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने भी अभ्यास मैच में खूब पसीना बहाया। वह इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रन बनाना उनके लिए आसान नहीं होगा। अगर सूर्यकुमार इस सीरीज में अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं तो भारत के लिए यह सुखद पहलू होगा।
8 of 13
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या ने इस सीरीज से पहले गेंदबाजी का अभ्यास किया। आईपीएल 2022 से ही उनकी फॉर्म शानदार रही है। गेंद और बल्ले दोनों के साथ उन्होंने कमाल किया है। वह इस सीरीज में भी भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक होंगे।
9 of 13
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
रविचंद्रन अश्विन ने भी इस सीरीज की शुरुआत से पहले अभ्यास किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। अश्विन मोहाली की पिच में उपयोगी साबित हो सकते हैं, क्योंकि पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है।
10 of 13
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति पर भी चर्चा की। इस सीरीज में टीम इंडिया बीच के ओवरों में अपना खेल बेहतर करना चाहेगी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारत को बीच के ओवरों में अपना खेल बेहतर करना होगा।
11 of 13
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच से पहले अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में भारत को आक्रामक शुरुआत दी है, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। रोहित को इस चीज पर ध्यान देना होगा और अच्छी शुरुआत मिलने पर बड़े स्कोर बनाने होंगे।
12 of 13
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल ने भी इस मैच से पहले नेट्स में पसीना बहाया। चोट से वापसी के बाद उन्होंने फॉर्म के लिए संघर्ष किया है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली। अगर इस सीरीज में भी राहुल का बल्ला चलता है तो भारतीय टीम अच्छी स्थिति में होगी।
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने मनोरंजन के लिए टेनिस के खेल का सहारा लिया। कैचिंग प्रैक्टिस और अन्य तरह के अभ्यास के लिए टेनिस गेंद का सहारा लिया जाता है, लेकिन अभ्यास के दौरान भारतीय टीम रैकेट भी लेकर पहुंची थी और क्रिकेट मैदान पर ही टेनिस के खेल का मजा लिया।