फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जो बाद में टीम इंडिया के बने ओपनर

Fri, 08 Jul 2016 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला. दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
क्रिकेट में बैटिंग करना सबको पसंद है और ओपनिंग करना उससे भी ज्यादा। मगर बात जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की आती है, ओपनिंग करना कोई आसान काम नहीं। शारीरिक और मानसिक रूप से फ्रेश बॉलर्स और तेज़ से आती-उछलती गेंदों सामना करना किसी चुनौती से कम नहीं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने मिडिल ऑर्डर से टॉप क्लास ओपनर बनने तक का सफर तय किया। कुछ ऐसे बल्लेबाज टीम इंडिया से भी निकले। आइए देखते हैं मध्यक्रम के वो बल्लेबाज, जो आगे चल कर टीम के ओपनर भी बने।
विज्ञापन

ये हैं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जो बाद में टीम इंडिया के बने ओपनर

2 of 7
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने मिडिल ऑर्डर से अपने करियर की शुरुआत की। कंसिस्टेंसी की कमी के चलते टीम में उनकी कोई पक्की जगह नहीं थी। मगर 2013 में बतौर ओपनर शुरू करने वाले रोहित ने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा। ओपनिंग करते हुए रोहित ने वनडे में दो डबल सेंचुरी लगाई हैं।
विज्ञापन

ये हैं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जो बाद में टीम इंडिया के बने ओपनर

3 of 7
मनोज प्रभाकर - फोटो : getty
मनोज प्रभाकर
अपनी बॉलिंग के लिए मशहूर मनोज प्रभाकर भारतीय क्रिकेट का एक विवादित नाम हैं। मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरने से पहले प्रभाकर भारत के लिए बैटिंग और बॉलिंग, दोनों में ओपन करते थे। रक्षात्मक ओपनर और उपयोगी मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रभाकर का करियर 1996 के वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया।

ये हैं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जो बाद में टीम इंडिया के बने ओपनर

4 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
सौरव गांगुली
द बंगाल टाइगर ने भी भारत के लिए पारी की शुरूआत की। टेस्ट क्रिकेट की पहली दो पारियों में सेंचुरी जड़ने वाले दादा ने मिडिल ऑर्डर से शुरू किया। सचिन और सौरव की ओपनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को कई यादगार मैच जिताए हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बैट्समैनों में से एक गांगुली को ऑफ ऑस साइड का भगवान भी कहते हैं।
विज्ञापन

ये हैं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जो बाद में टीम इंडिया के बने ओपनर

5 of 7
राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया की ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ ने भी टीम के लिए ओपनिंग की है। द्रविड़ के लिए यह तक कहा जाता है कि अगर टीम के लिए उन्हें अंगारों पर भी चलना हो तो वे चलेंगे। अपनी सॉलिड टेकनीक और जबरदस्त टाइमिंग से सबको मुरीद बनाने वाले द्रविड़ ने भारत के लिए पारी की शुरूआत करने का भी जिम्मा उठाया। हालांकि द्रविंड़ ज्यादा समय तक ओपनर के तौर पर नहीं खेले।
विज्ञापन

ये हैं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जो बाद में टीम इंडिया के बने ओपनर

6 of 7
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : PTI
वीरेंद्र सहवाग
टेस्टे क्रिकेट में तिहरा शतक ठोकने वाले सहवाग से दुनिया के अच्छे से अच्छे गेंदबाज खौफ खाते थे। सहवाग अगर फॉर्म में हो किसी के रोके न रुके। गाने गुनगुना कर बॉल को बॉउंड्री के बाहर भेजने वाले सहवाग को ओपनिंग के लिए गांगुली ने तैयार किया। सहवाग जितनी बेफिक्री से तेज गेंदबाजों की धुनाई करते थे, शायद ही किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने वैसे किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जो बाद में टीम इंडिया के बने ओपनर

7 of 7
सचिन तेंदुलकर
वनडे क्रिकेट में पहली डबल सेंचुरी लगाने वाल सचिन के नाम शायद दुनिया का हर रिकॉर्ड है। 23 साल के लंबे करियर में मिडिल ऑर्डस से ओपनिंग करने वाले सचिन दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर्स में गिने जाते हैं। 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले क्रिकेट के ‘भगवान’ ने पहली बार 1994 में ओपन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें