फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

Thu, 07 Jul 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी आज 35 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी देश हो या विदेश, हर जगह भारत को जीत दिला कर लाए हैं। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देने वाले धोनी ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। धोनी ने अपनी करियर में कुछ जोरदार पारियां खेली हैं। चाहे वो नंबर तीन पर आकर धुआंदार शतक ठोकना हो या नंबर 7 पर तेजतर्रार बैटिंग करनी हो। धोनी अनहोनी को होनी कर देते है। आइए देखते हैं सात नंबरी धोनी की टॉप सात पारियां:
विज्ञापन

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

2 of 8
श्रीलंका के खिलाफ 45 नॉट आउट, पोर्ट ऑफ स्पेन (वनडे)
भारत, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच हो रही इस त्रिकोणीय श्रृंख्ला में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने हुए 201 रन बनाए। भारत का स्कोर 139/4 था, जब धोनी बैटिंग करने आए। 113 बॉल में 63 रन की जरूरत थी और लक्ष्या आसान सा नजर आ रहा था। मगर भारत की बैटिंग कुछ इस तरह बिखरी कि आखरी ओवर में स्कोर 187/9 हो गया। आखरी ओवर में 15 रन चाहिए थे और धोनी क्रीज पर धे। एक चौके और 2 लंबे छक्कें लगा कर धोनी ने भारत को मैच और सीरीज जिता दी।
विज्ञापन

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

3 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 रन, डरबन (टी-20)
ज्यादार लोग 2007 का विश्व कप युवराज सिंह के वजह से याद रखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीताने वाले युवी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जल्दी चलते बना। 61 रन पर 4 खिलाड़ी आउट हो गए। धोनी ने डेब्यू कर रहे रोहित शर्मा के साथ मिल कर भारत का बेड़ा पार लगाया और 85 रन का साझेदारी के चलते भारत का स्कोर 150 तक पहुँचा। 33 बॉल की इस पारी में धोनी ने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। अंत में गेंदबाजों ने अपना का बखूबी किया और भारत 37 रन से जीत गया।

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

4 of 8
महेंद्र सिंह धोनी
जिंबाब्वे के खिलाफ 67 रन हरारे (वनडे)
धोनी की पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ सेंचुर बेदह मुश्किल परिस्थियों में आई। जिंबाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 251 रन का पीछे करते हुए भारत का स्कोर 91 पर 5 विकेट हो गया था। मगर धोनी के इरादे कुछ और ही थे। युवराज और धोनी के बीच 158 रन की साझेदारी ने मैच भारत के नाम कर दिया और धोनी के छक्का मार कर मैच खत्म करने की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

5 of 8
- फोटो : self
4. श्रीलंका के खिलाफ 183 रन, जयपुर (वनडे)
सचिन के जल्दी आउट होने के बाद धोनी को नंबर 3 पर भेजा गया। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करती भारतीय टीम का इंजन धोनी गर्म कर दिया। धोनी के पारी के बूते टीम ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि किसी के रोके न रुकी। धोनी ने 40 बॉल में 50 रन बनाए, शतक के लिए 85 बॉल खेली और अंत मे 145 बॉल में 183 रन बनाए। इस मैराथन पारी में धोनी ने 15 चौके और 10 छक्के जड़े।
विज्ञापन

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

6 of 8
- फोटो : getty images
पाकिस्तान के खिलाफ 113 रन, चैन्नई (वनडे)
50 ओवर का मैच हो और धोनी की पारी के बावजूद टीम हार जाए, इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है। मगय यह सच है। हालांकि धोनी की कोशिश में कोई कमी नहीं थी, मगर धोनी की 113 रन की यह पारी पाकिस्तान के आगे फिकी साबित हुई। इस मैच में धोनी ने रैना के साथ 73 रन और अश्विन के साथ नाबाद 125 रन जोड़े मगर पाकिस्तान 6 विकेट से यह मैच जीत गया।
विज्ञापन

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

7 of 8
- फोटो : getty images
वेस्टइंडीज के खिलाफ 95 रन, किंगस्टन (वनडे)
पहले दो ओवरों के बाद भारत का स्कोर था 7 रन पर 3 विकेट। 100 रने पहले ही भारत 8 विकेट खो चुका था, मगर टीम के नैया धोनी के हाथ में थी। आरपी सिंह के साथ नौंवे विकेट के लिए  101 रन पारी के बूते भारतीय टीम 188 रन तक पहुँच सकी। हालांकि 95 रन की पारी के बावजूद टीम को जीत नहीं मिली, मगर यह पारी उनकी जीवट का बड़ा सबूत है।
विज्ञापन

7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां

8 of 8
श्रीलंका के खिलाफ 91, मुंबई (वनडे)
आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल भला कौन भूल सकता है। 275 रनों का पीछा करते हुए भारत 114 रन पर तीन विकेट खो चुका था। युवराज से पहले आकर धोनी ने गंभीर के साथ 109 रनों की साझेदारी ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। 79 गेंद में 91 रन से ज्यादा सभी के जहन में वो आखरी छक्का है, जिसने भारती की जीत पक्की कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें