फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर बंसी बजाते नजर आए धोनी, VIDEO देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध

Sat, 24 Aug 2019 12:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी ने बजाई बांसुरी - फोटो : social Media
पूरे देश भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे तक इस त्योहार के रंग में रंगे हुए हैं और इसमें अब क्रिकेटर भी शामिल हो गए हैं। क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक पुरान वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में डूबे हुए हाथों में बांसुरी थामे बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी का बांसुरी बजाने वाले सात सेकंड का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी मंझे हुए कलाकार की भांती बांसुरी पकडे़ हुए हैं। उनका यह नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बांसुरी बजाते वक्त धोनी ने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है। हालांकि धोनी का बांसुरी बजाने वाला यह वीडियो पुराना है, क्योंकि इसमें अंबाती रायूडू भी नजर आ रहे हैं और धोनी ने टीम इंडिया की जिस टी-शर्ट को पहना है वह भी पुराना है।

विज्ञापन

3 of 4
राजनेता अवतार में एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी से जुड़ी एक और खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि धोनी अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। वायरल हो रही तस्वीर में माही किसी राजनेता की तरह ही नजर आ रहे हैं। कुर्ता-पायजामा और अचकन के साथ-साथ सिर पर गांधी टोपी भी लगाए हुए हैं। इससे पहले माही कभी भी ऐसे लुक में नजर नहीं आए।
विज्ञापन

4 of 4
MS Dhoni - फोटो : social Media
मालूम हो कि, विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी, जिसके बाद कहा जा रहा था कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस पर बिना कोई प्रतिक्रिया दिए, क्रिकेट से आराम लेकर सेना को अपनी सेवा देने चले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें