फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: टीम इंडिया ने ऐतिहासिक सीरीज जीती तो ऐसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल, पंत-रहाणे ने की जमकर मस्ती

Mon, 07 Jan 2019 12:15 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने सोमवार को इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सिडनी में खेला गया चौथा व अंतिम टेस्ट बारिश और खराब रोशनी के चलते बिना नतीजे के समाप्त हुआ। बहरहाल, टीम इंडिया ने ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद कैसे जश्न मनाया, चलिए आपको बताते हैं:
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
अंपायर्स ने जैसे ही सोमवार को खेल रद्द करने की घोषणा की, इसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल जोश से भर गया। सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एक-दूसरे को जीत की बधाई देने लगे।

देखें वीडियों:
 

 
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने फिजियो पैट्रिक फरहार्ट का सिर चूमा तो अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत जोश से लबरेज नजर आए। रहाणे-पंत ने जमकर मस्ती की और जीत का जश्न मनाया।

4 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159*) के दमदार शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 167.2 ओवर में 622/7 के स्कोर पर घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104.5 ओवर में 300 रन पर सिमटी। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 322 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cheteshwar Pujara
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने को मजबूर किया। फॉलोऑन खेलते हुए मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बनाए। टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा को सिडनी टेस्ट में 193 रन की बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुजारा को ही सीरीज में तीन शतक सहित कुल 521 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें