फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने अपने क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार दर्ज की ये उपलब्धि, विदेशी जमीन पर बनाया कीर्तिमान

Tue, 03 Sep 2019 10:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के बाद अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन किया। जमैका के सबीना पार्क में खेले गए दौरे की आखिरी सीरीज और मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 257 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज दौरे पर विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन

2 of 4
ind vs wi
3 अगस्त से शुरू हुए एक महीने के लंबे दौरे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली। इस दौरान भारतीय टीम ने तीनों ही सीरीज में क्लीन स्वीप किया। टीम ने टी-20 सीरीज में 3-0, वन-डे में 2-0 और अब टेस्ट में भी 2-0 से सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम श्रीलंका टी-20
भारतीय टीम के क्रिकेट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारतीय टीम विदेशी जमीन पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज में एक भी मैच नहीं हारी। इससे पहले टीम ने साल 2017 में श्रीलंका दौरे पर 3-0 से टेस्ट सीरीज, 5-0 से वन-डे सीरीज और 1-0 से टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया था।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज दौरा भारतीय टीम के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली के लिए भी यादगार रहा। विराट लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतकर भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। विराट ने महज 48 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 28 जीत दिलाने के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में 27 में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें