फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले महीने में ही मिलेगा क्रिकेट का भरपूर रोमांच, जनवरी में टीम इंडिया खेलेगी 10 मुकाबले

Wed, 01 Jan 2020 09:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
नए साल में टीम इंडिया को कई चुनौतियों का सामना करना है। बीता साल भारतीय टीम के लिए बेहतरीन रहा। विराट सेना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज अपने नाम कर 2019 का अंत बेहद ही शानदार अंदाज में किया। टीम इंडिया की अब पूरी कोशिश होगी कि वो नए साल में भी जबरदस्त धमाका करे। 2020 में क्रिकेट की टीमें विश्व चैंपियन खिताब के लिए भिड़ेंगी और यह टूर्नामेंट होगा टी-20 वर्ल्ड कप का।

विराट सेना नए साल 2020 का आगाज पड़ोसी देश श्रीलंका के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया को श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम को नए साल के पहले महीने में ही 10 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। आइए हम आपको बता दें कि टीम इंडिया को किस देश के खिलाफ किस जगह पर मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम श्रीलंका टी-20
टीम इंडिया 2020 का पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ गुवाहटी के मैदान पर खेलेगी। टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा और विराट सेना भी  साल 2020 का आगाज टी-20 मुकाबले से ही करेगी। पांच जनवरी को भारत श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहटी में खेला जएगा।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
जनवरी में टीम इंडिया खेलेगी 10 इंटरनेशनल मुकाबले
तारीख मैच समय
 5 जनवरी भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी-20, गुवाहटी शाम 7 बजे
 7 जनवरी भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी-20, इंदौर शाम 7 बजे
10 जनवरी भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी-20, पुणे शाम 7 बजे
14 जनवरी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वन-डे, मुंबई दोपहर 2 बजे
17 जनवरी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वन-डे, राजकोट दोपहर 2 बजे
19 जनवरी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वन-डे, पुणे दोपहर 2 बजे
24 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टी-20, ऑकलैंड दोपहर 12.30 बजे
26 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20, ऑकलैंड दोपहर 12.30 बजे
29 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी-20, हैमिल्टन दोपहर 12.30 बजे
31 जनवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा टी-20, वेलिंग्टन दोपहर 12.30 बजे

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
 तारीख  मैच  समय
2 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत, 5वां टी-20, माउंट मौंगानुई दोपहर 12.30 बजे
5 फरवरी न्यू जीलैंड बनाम भारत, पहला वन-डे, हैमिल्टन सुबह 7.30 बजे
8 फरवरी न्यू जीलैंड बनाम भारत, दूसरा वन-डे, ऑकलैंड सुबह 7.30 बजे
11 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वन-डे, माउंट मौंगानुई सुबह 7.30 बजे
21-25 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट, वेलिंग्टन सुबह 4 बजे
29 फरवरी- 4 मार्च न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च सुबह 4 बजे
12 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला वन-डे, धर्मशाला दोपहर 2 बजे
15 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा वन-डे, लखनऊ दोपहर 2 बजे
18 मार्च भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा वन-डे, कोलकाता दोपहर 2 बजे
 
फिलहाल टीम इंडिया का शेड्यूल मार्च 2020 तक ही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के मुकाबले 
 तारीख         टी-20 वर्ल्ड कप 2020, ऑस्ट्रेलिया  समय
24 अक्तूबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सुपर 12, ग्रुप 2, पर्थ शाम 4.30 बजे
29 अक्तूबर भारत बनाम क्वालीफाई टीम, सुपर 12, ग्रुप 2, मेलबर्न  दोपहर 1.30 बजे
1 नवंबर भारत बनाम इंग्लैंड, सुपर 12, ग्रुप 2, एडिलेड दोपहर 1.30 बजे
5 नवंबर भारत बनाम क्वालीफाई टीम, सुपर 12, ग्रुप 2, मेलबर्न  दोपहर 2 बजे
8 नवंबर भारत बनामअफगानिस्तान, सुपर 12, ग्रुप 2, सिडनी  दोपहर 1.30 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें