फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

Tue, 25 Jul 2017 09:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 10
शिखर धवन - फोटो : getty
भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज गाले में हो रहा है। टीम इंडिया के लिए गाले का मैदान अनलकी रहा है। यहां खेले 4 टेस्ट मैच में से 3 में टीम इंडिया को मात मिली है जबकि एक में भारतीय टीम विजयी रही है। पिछली बार भी सीरीज का आगाज गाले में हुआ था और विराट सेना को हार का सामना करना पड़ा था। चौथी पारी में जीत के लिए आवश्यक 175 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 112 रन पर ढेर हो गई थी। ऐसे में दो साल बाद कप्तान विराट के दिमाग में पिछले दौरे की यादें ताजा हैं और वो इस बार पिछली बार की तरह इस बार गलती नहीं करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

2 of 10
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी टीम में वापसी कर रहे शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की होगी। रहाणे ऐसे तो मध्यक्रम में खेलते रहे हैं। अभिनव मुकुंद की जगह उनसे ही पारी की शुरुआत विराट करवाएंगे। वो अच्छे फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत की थी। साथ ही शिखर धवन को पारी शुरुआत करने का मौका मिला है। उनका चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन रहा। पिछले दौरे में गाले में शिखर ने 134 रन का पारी खेली थी। उनसे एक बार फिर वैसी ही पारी की दरकार है। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

3 of 10
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
मध्यक्रम में टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। पिछले दिनों जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे थे तब वो काउंटी क्रिकेट में पसीना बहा रहे थे। उनका बल्ला एक बार फिर चलेगा।

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

4 of 10
विराट कोहली - फोटो : ESPN
चौथे नंबर पर कप्तान विराट की जगह पक्की है। विराट कोहली अच्छे फॉर्म में हैं। विराट ने टेस्ट क्रिकेट में कमान संभालने के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद है। पिछली बार गाले में उन्होंने 103 रन की शतकीय पारी खेली थी। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

5 of 10
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी टीम में वापसी कर रहे रोहित के हाथ होगी। रोहित ने आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट के बाद वो सफेद जर्सी में नजर नहीं आए हैं। लेकिन गाले में उनकी टीम में वापसी अच्छी खबर है। एक बार उनका बल्ला चल निकला तो उसे रोक पाना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

6 of 10
रिद्धिमान साहा - फोटो : ESPN
छठे नंबर पर  रिद्धिमान साहा निचेल क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करते हैं। उन्होंने छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। जो टीम इंडिया की जीत में कारगर साबित हुई है। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

7 of 10
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
सातवें नंबर पर विराट हार्दिक पांड्या को मौका दे सकते हैं। हार्दिक को टीम में शामिल करने को लेकर विराट प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत भी दे चुके हैं। उनके टीम में आने से टीम का संतुलन बढ़ जाता है। वो गेंदबाजी तो अच्छी करते हैं साथ ही निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। 

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

8 of 10
विराट कोहली और अश्विन - फोटो : ESPN
आठवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन होंगे। ये अश्विन का पचासवां टेस्ट होगा। ऐसे में अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर इस टेस्ट को यादगार बना सकते हैं। पिछली बार गाले में उनका जादू चला था और पहली पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंका को सस्ते में बटोरने में उन्होंने अहम भूमिका अदा की थी।

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

9 of 10
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket Country
नवें नंबर पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी नंबर एक टेस्ट बॉलर रविंद्र जड़ेजा की होगी। जड़ेजा ने घरेलू सीजन में कई बेहतरीन पारी खेलकर टीम को परेशानी से निकाला था। ऐसे में स्पिन गेंदबाजी आक्रमण संभालने के साथ उनके जिम्मे बल्लेबाजी को गहराई देने की होगी। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए उतरेंगे विराट सेना के ये 11 सिपाही 

10 of 10
उमेश यादव - फोटो : ESPN
तेज गेंदबाजी की कमान उमेश यादव और ईशांत शर्मा के हाथों में होगी। उमेश यादव ने घरेलू टेस्ट सीजन में शानदार गेंदबाजी की है। उनकी मदद ईशांत करेंगे जो धीमी पिचों पर अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करते रहे हैं।   

शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें