रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के उड़ाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर के नाम था, जिन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। फिलहाल रोहित मौजूदा सीरीज में 19* छक्के लगा चुके हैं।